ऑपरेशन कालनेमि के तहत बड़ा एक्शन; उत्तराखंड में फर्जी बाबा और ठगों पर शिकंजा, 19 बांग्लादेशियों समेत 511 गिरफ्तार
उत्तराखंड में धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों में शामिल फर्जी बाबाओं और कथित साधुओं के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक तीन जिलों में 19 बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड सरकार ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर पूरी जानकारी साझा की है।
सरकार के अनुसार, ऑपरेशन कालनेमि की शुरुआत 10 जुलाई से की गई थी। अभियान के तहत हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिलों में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 4,802 से अधिक लोगों का वेरिफिकेशन किया गया, जिनमें से धर्म के नाम पर पाखंड और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में अवैध रूप से भारत में रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिक भी पकड़े गए हैं। सरकार ने बताया कि इनमें से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है, जबकि शेष नौ को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि धर्म और आस्था को बदनाम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन कालनेमि आगे भी जारी रहेगा और राज्य में पाखंड, फर्जीवाड़े और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य धर्म की आड़ में आम लोगों को ठगने वालों पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल