बड़ी राहत! राशन कार्ड ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ी, अब आगे भी करा सकेंगे प्रक्रिया पूरी — खाद्य विभाग का ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 15 दिसंबर की अंतिम तिथि समाप्त होने के बावजूद ई-केवाईसी प्रक्रिया फिलहाल बंद नहीं की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब तक पूरी नहीं हो सकी है, वे आगे भी यह प्रक्रिया करा सकेंगे। नई अंतिम तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटें पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 48 लाख यूनिटों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समय बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता सरकारी राशन योजना से वंचित न रह जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पी.एस. पांगती ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य की गई थी और इसके लिए 15 दिसंबर की अंतिम तिथि तय की गई थी। हालांकि तकनीकी कारणों और अन्य समस्याओं के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर सके।
उन्होंने बताया कि अंतिम दिन ई-केवाईसी केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली। अकेले 15 दिसंबर को 1 लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी कराई गई, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
विभाग ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। नई अंतिम तिथि घोषित होते ही इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश