उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ्तार
चंपावत। भारत नेपाल बॉर्डर पर बनबसा में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को अवैध कारतूस के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में नेपाल जा रहे रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद किए।
कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) से 40 कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों और कारतूस को बनबसा पुलिस के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। यहां उपनिरीक्षक आरती बुनकर, एचसी संजीत सिंह बाली, कांस्टेबल राम सिंह नुवाद, महिला कांस्टेबल नेहा गुप्ता शामिल रहे। गिरफ्तार सतीश नैनवाल रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!