ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इन छात्रों को रोडवेज की बसों में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट, आदेश जारी……
उत्तराखंड। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराए में छूट मिलेगी। शासन से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा, एकल परीक्षा या इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड के आधार पर यात्रा का अवसर दिया जाएगा।
लाभ लेने छात्रों वाले को उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में परीक्षा देने आने के लिए इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!