weather update : राज्य में 22 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट हुआ जारी
उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं अधिकांश पर्वतीय इलाकों में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 22 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते अनेक स्थानों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 19 मार्च को राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है । देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
वहीं, 20 मार्च को भी प्रदेश के कई जनपदों में मध्यम वर्षा होने और गरज के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22 मार्च को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी चीजों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधने को कहा गया है। कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने व पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए जाल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!