उत्तराखंड: नमक में मिलावट की सूचना पर सीएम धामी सख्त, सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी
देहरादून। नमक में मिलावट संबंधी सूचना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप हो। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले की सभी तहसीलों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध नमक की गुणवत्ता की जांच की गई। नमक के पैकेटों की सैंपलिंग कर उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही, टीम ने दुकानों में अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की उपलब्धता और गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नमक का उचित रख-रखाव और हैंडलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं तक केवल उच्च गुणवत्ता वाला आयोडाइज्ड नमक ही पहुँचे और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश