उत्तराखंड में कोरोना वायरस बेकाबू! आज मिले 630 नए संक्रमित, जानिए कहां……
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 12 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 630 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में अब तक तीन लोगों की जान इस संक्रमण से जा चुकी है। आज 128 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 630 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 268, हरिद्वार से 119, नैनीताल जिले से 85, उधमसिंह नगर से 35, पौडी से 72, टिहरी से 04, चंपावत से 08, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 18, बागेश्वर से 01, चमोली से 05 , उत्तरकाशी से 11 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज