देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल… घने कोहरे की चादर, उत्तराखंड में येलो अलर्ट, कल से बदल सकता है मौसम

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मैदानी जिलों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में भी घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जहां दिन के समय चटक धूप खिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घने कोहरे के कारण ठिठुरन भरी ठंड महसूस की जा रही है। दृश्यता कम होने से सड़क पर चलने वालों और वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। खास तौर पर 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। हालांकि राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है, खासकर सुबह और देर शाम के समय यात्रा करने वालों को सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad