उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की बसों में भिड़ंत, चालक की मौत, कई यात्री घायल
हाथरस। कोतवाली के चंदपा क्षेत्र के मीतई गांव के पास आगरा रोड पर आज तड़के उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की बसों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में उत्तराखंड रोडवेज की बस के चालक यूनुस खान और परिचालक दीपक कुमार के साथ कई यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हादसा तब हुआ जब उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस आगरा जा रही थी। इसी दौरान मीतई गांव के पास हाथरस डिपो की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से दोनों बसों के यात्री दहशत में हैं। प्रशासन ने मृतक चालक के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी