उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 8 नवंबर को वृहद रोजगार मेले में 27 कंपनियां करेंगी 4878 पदों पर भर्ती

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका आने वाला है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर 8 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में एक वृहद एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर. के. पंत ने बताया कि मेले में कुल 27 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो 4878 पदों पर भर्ती करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे।

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में अवसर:

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

IDFC फर्स्ट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 9 पद (स्नातक 60%, आयु 21–28 वर्ष)

HDFC बैंक में डिप्टी मैनेजर के 21 पद (वार्षिक वेतन ₹5.59 लाख)

एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 12 पद (वेतन ₹4.40–₹4.85 लाख प्रति वर्ष)

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, खटीमा में यूनिट/एजेंसी मैनेजर के 5 पद (वेतन ₹18,000 प्रतिमाह)

विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्र:

टाटा मोटर्स, पंतनगर में 1000 एसोसिएट पद (वेतन ₹11,000–₹20,000)

टाटा मोटर्स क्वेस क्रॉप में 700 पद (उत्पादन/असेंबली लाइन हेतु)

रैंडस्टैट इंडिया में 200 टेक्नीशियन पद (स्थान: गुरुग्राम, बेंगलुरु)

लावा इंटरनेशनल में 100 अप्रेंटिस पद (स्थान: हरियाणा)

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सुरक्षा, सेवा और आतिथ्य क्षेत्र:

G4S सिक्योर सॉल्यूशन में 500 सिक्योरिटी गार्ड पद (वेतन ₹14,000–₹18,000)

अशोट सर्विस प्रा. लि. में 500 वर्कर/हेल्पर पद (स्थान: दिल्ली/एनसीआर)

बारबेक्यू नेशन में 100 होटल स्टाफ पद (वेतन ₹12,000–₹14,000)

LIC में विकास अधिकारी और बीमा सखी सहित 100 पद

हैता ऑर्गेनिक में 5 कस्टमर सपोर्ट पद (स्थान: चंपावत)

अन्य प्रमुख कंपनियां:
पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. (100 पद), मेराकवी वेंचर्स प्रा. लि. (200 पद), लायम फ्लेक्सी सॉल्यूशन (200 पद), युवा शक्ति फाउंडेशन (150 पद), जेड एफ राने लिमिटेड (50 पद), श्री गणेशा कंसल्टेंट्स (120 पद)।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर मेले में उपस्थित हों। यह अवसर युवाओं के लिए रोजगार पाने और करियर की दिशा तय करने का एक स्वर्णिम मौका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad