उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दो हजार अग्निवीरों की होगी भर्ती
उत्तराखंड में अग्निवीर के 2000 पदों पर युवाओं को भर्ती का सुनहरा मौका मिलेगा। एडीजी सेना भर्ती उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में मेजर जनरल तिवारी ने बताया कि अब तक उत्तराखंड से 4500 युवाओं का चयन अग्निवीर भर्ती में किया गया है। इसके अलावा, 2000 पद अभी भी रिक्त हैं, जिन पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली भर्तियों में राज्य के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड एक सैनिक बहुल प्रदेश है और राज्य सरकार सेना की सभी भर्तियों में पूरा प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेना द्वारा लगाए जाने वाले कैंपों को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद देगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश