उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म: 19 अप्रैल को घोषित होंगे हाई स्कूल और इंटर के नतीजे
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षाफल 19 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2024 का रिजल्ट भी इसी दिन जारी होगा।
शनिवार को परिषद कार्यालय में आयोजित परीक्षाफल समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।
इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 1,13,688 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 2,268 व्यक्तिगत और 1,11,420 संस्थागत छात्र थे। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,05,298 संस्थागत और 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित