खटीमा: सीएम के काफिले में शामिल पुलिस की जीप बही नदी में, ग्रामीणों की मदद से सकुशल निकला बाहर
खटीमा। राज्य में पिछले दो दिन में हुई मूसलाधार बारिश के चलते आज सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अपनी विधानसभा खटीमा में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण को पहुँचे थे। इसबीच उनकी फ्लीट में चल रही एक गाड़ी पानी के बहाव में सड़क से फिसल कर सीधे नदी में बहने लगी। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से नदी से बाहर निकाला लिय गया।
सीएम का काफिला नौसर गांव पहुंचने से पहले ही पानी के तेज बहाव में पुलिस वाहन का चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से फिसल कर नदी में जा पलटा। मौके पर मौजूद बैठे स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल गाड़ी से बैठे पुलिस कर्मियों को पानी से निकाल उनकी जान बचाई। वाहन में बैठे सभी पुलिगकर्मियों को ग्रामीणों ने सकुशन रेस्क्यू कर लिया। बाद में पुलिस जीप को भी स्थानीय लोगो की मदद से नदी से बाहर निकाला लिय गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल