लालकुआं: यहां गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, लोगो में मचा हड़कंप, देखे वीडियो…..
लालकुआं: यहां गर्मियों की छुट्टी में कुमाऊं की वादियों में घूमने निकले उत्तर प्रदेश के पर्यटकों ने मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गैस सिलेंडर से भोजन बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पर्यटकों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु उक्त आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी जिसके बाद अग्निशमन विभाग और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई, आग की तेज लपटें देखकर मोटाहल्दू में हाईवे पर वाहनों को रोका गया, काफी देर बाद अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद हाईवे पर वाहनों को यातायात के लिए सुचारु किया। गैस सिलेंडर मैं अधिक तेज आग होने के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश