उत्तराखंड पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल, तीन CO के तबादले; जानिए किसे कहां भेजा गया

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जारी आदेश के तहत अधिकारियों को अनुकम्पा एवं जनहित के आधार पर उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

आदेश के अनुसार, राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से स्थानांतरित कर एसटीएफ, कुमाऊं परिक्षेत्र भेजा गया है। उनका स्थानांतरण अनुकम्पा के आधार पर किया गया है।

वहीं मनीष शर्मा, जो वर्तमान में जनपद बागेश्वर में तैनात थे, को सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में स्थानांतरित किया गया है। उनका तबादला भी अनुकम्पा के आधार पर किया गया है।

इसी क्रम में स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से स्थानांतरित कर सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है। उनका स्थानांतरण जनहित के आधार पर किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक तीनों अधिकारियों को अपनी नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।