हल्द्वानी: कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्ला गोरखपुर स्थित एक कार एक्सेसरीज के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गोदाम में रखा कीमती माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने सुबह गोदाम से आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा तो तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर करीब 5-6 वाटर टेंडर लगाए गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान गोदाम के अंदर घना धुआं भरने के कारण राहत एवं अग्निशमन कार्य में चुनौती भी सामने आई।
लाखों के नुकसान का अनुमान
सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग बुझाने के लिए 5-6 वाटर टेंडर का इस्तेमाल किया गया। आग से गोदाम में रखा सामान जल गया है। फिलहाल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; 76वें सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
आज का राशिफल (23 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP समेत 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
नैनीताल: कल नैनीताल समेत इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद,..डीएम ने जारी किया आदेश