नैनीताल: नवनियुक्त कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने संभाला कार्यभार
नैनीताल। नवनियुक्त मण्डलायुक्त दीपक रावत सरोवर नगरी नैनीताल में पहुॅचकर मॉ नैनादेवी मन्दिर के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ आर्शिवाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त व एटीआई का कार्यभार ग्रहण किया।
मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि वे कुमाऊँ की भौलिक परिस्थितियों से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि कोविड स्थित पर पैनी नजर रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जायेगी व समय-समय पर जारी कोविड की गाईडलाइन का पालन हम सभी को करना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जो क्षति हुई है उन कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेगा।
रावत ने कहा कि जनता के प्रति प्रशासन की जवाब देही बनी रहे, जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निवारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जो भी विकास योजनाऐं वर्तमान में संचालित है उनको अन्तिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन,सड़क, विद्युत, पेयजल एंव आमजन मानस से जुड़ी जो भी मूलभूत सुविधाएं है। उन पर प्रशासन की पूरी टीम प्राथमिका के साथ कार्य करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं आजीविका और रोजगार की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल