टनकपुर से देहरादून के लिए आज से चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल
टनकपुर से देहरादून के लिए रेलवे नौ मार्च से नई ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रेन के संचालन से कई बड़े शहरों के यात्रियों को फायदा होगा। शनिवार को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन से शाम 7:40 बजे शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। देहरादून स्टेशन से टनकपुर के लिए रविवार दोपहर 15:15 बजे ट्रेन को रवाना होगी।
टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन से टनकपुर और देहरादून सहित बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया, ट्रेन संचालन के संबंध में पत्र मिल चुका है। शनिवार को टनकपुर से ट्रेन का शुभारंभ होगा, जो रविवार सुबह यहां पहुंच जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई