उत्तराखंड: यहां होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार
हरिद्वार। कलियर में रहमत साबरी गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल का मालिक और मैनेजर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल से तीन नाबालिगों को भी मुक्त कराया है।
मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मुस्तफा पुत्र रसीद लंबे समय से इस गेस्ट हाउस में गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर उनका शोषण करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- रवि कुमार (ग्राम तेलपूरा, हरिद्वार)
- फरमान (ग्राम तेलपूरा, हरिद्वार)
- अजय (पूर्वीनाथ नगर, ज्वालापुर)
- सागर (बागराणा, गाजियाबाद)
फरार आरोपी:
- मुस्तफा पुत्र रसीद (गेस्ट हाउस संचालक)
- आदिल अर्फी (गेस्ट हाउस मैनेजर)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, उप निरीक्षक मनोज रावत, महिला उप निरीक्षक एकता ममगाई, हेमदत्त भारद्वाज सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक