पेपर लीक प्रकरण: हरिद्वार एसएसपी की कड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी और एक प्रोफेसर निलंबित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर जाने के मामले में हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल हैं। दोनों पर परीक्षा ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही और सतर्कता न बरतने का आरोप है। इस मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
एसएसपी डोबाल ने चेतावनी दी कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी अगर अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभाते तो उनके खिलाफ सीधे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल