उत्तराखंड: सीएम बदलने की अफवाह फैलाने पर तीन फेसबुक पेजों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने बरती सख्ती
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून, सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत पर की गई।
शासन-प्रशासन का कहना है कि प्रदेश इन दिनों आपदा से जूझ रहा है। ऐसे मुश्किल वक्त में मुख्यमंत्री परिवर्तन जैसी निराधार खबरें न केवल राहत और बचाव कार्यों में बाधा डालती हैं, बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से सीएम बदलने संबंधी झूठी व भ्रामक पोस्ट शेयर की गई थीं। इसी आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं को न फैलाएं। साथ ही सोशल मीडिया पेज और पोर्टल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अफवाह फैलाने या झूठी खबर पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश