Uttarakhand News: अब घर बैठे करें ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान, नहीं काटने पड़ेंगे कोर्ट-कचहरी के चक्कर
देहरादून। उत्तराखंड में ई-चालान का भुगतान करने के लिए अब आपको ट्रैफिक पुलिस कार्यालय और कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आप घर बैठे ही ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. उत्तराखंड में जल्द ही ये सर्विस शुरू होने वाली है. इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के साथ MOU (Memorandum of understanding) साइन किया है.
अभीतक ई-चालान के भुगतान के लिए आम आदमी को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय जाना पड़ता है. कुछ मामलों में कई बार कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ जाते हैं. इससे न सिर्फ आम आदमी की पैसा बर्बाद होता है, बल्कि समय खराब होने की वजह से उसे कई अन्य परेशानी भी उठानी पड़ती है. खासकर बाहरी राज्यों और शहरों से आने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि आप घर बैठे आसानी से ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.
ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डीआईजी ट्रैफिक निदेशालय मुख्तार मोहसिन ने बताया कि ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान की मांग काफी समय से की जा रही थी. लोगों ई-चालान का भुगतान ऑफलाइन करने में काफी दिक्कतें आ रही थी. इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एसबीआई के अलावा NIC के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस समस्या का सामाधान निकाला. ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान को लेकर उत्तराखंड पुलिस और एसबीआई बीच के एमओयू साइन हुआ है, जल्द की इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!