उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर तेज; अगले 5 दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम का पूरा अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में सर्दियों के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न का असर अब साफ तौर पर तापमान पर दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में रातें और अधिक ठंडी होने के आसार हैं, जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे खासतौर पर रात और तड़के के समय ठंड का असर और तेज होगा। हालांकि दिन में चटक धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।
इधर प्रदेश सरकार ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली स्कीइंग, हिमालयन कार रैली जैसे शीतकालीन पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही केएमवीएन और जीएमवीएन को 20 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल की अवधारणा के तहत राज्य के हर जिले में एक-एक भव्य महोत्सव आयोजित करने और उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की भी घोषणा की है।
मौसम के बदलते तेवरों के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।


हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा