लालकुआं। यहां भारी बारिश से धान की फसल हुई बर्बाद, किसान परेशान

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। रविवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश व तेज हवा ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसलें खेतों में बिस्तर की तरह बिछ गई जो पानी मे डूबी हुई है। वहीं, किसानों ने फसलों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

क्षेत्र में गांव के किसानों के लिए बरसात व हवा आफत बनकर बरसी। मौसम में अचानक करवट बदलते ही किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ किसानों की धान की फसल कटाई के बाद खेतो में ही पड़ी थी। जो बरसात के पानी में डूब गई है। हवा व बारिश के चलते कई किसानों की फसल खेतों में बिस्तर की तरह बिछ गई। खेतों में मौजूद किसानों ने बताया कि इस बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हवा और बारिश से हुई बर्बाद फसलो का प्रशासन आंकलन करे और उन्हें इसका मुआवजा भी दे।