उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज हुआ हैक, लगा दी अश्लील फोटो,….मचा हड़कंप
देहरादून। प्रदेश में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को हैक कर दिया गया।
उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को हैक कर उसमें प्रोफाइल पिक्चर में पुलिस की फोटो की जगह एक महिला की अश्लील तस्वीर लगा दी गई, फेसबुक पर पेज हैक हो जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने जल्द ही इस तस्वीर को बदल दिया, प्राथमिक जानकारी में सामने आ रहा है कि किसी ने लॉगिन पासवर्ड के जरिए फेसबुक पेज पर तस्वीर बदल दी थी।
उत्तराखंड पुलिस की साइबर ब्रांच और एसटीएफ इस मामले की जांच में जुट गए हैं, पेज पर तस्वीर बदलते ही लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए थे, जल्द ही उत्तराखंड पुलिस की सोशल मीडिया टीम को इस बात की जानकारी मिल गई, ज्यादा समय गंवाए उत्तराखंड पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने अश्लील तस्वीर को हटा दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!