उधमसिंह नगर: यहां प्यार में पागल लड़की ने पी लिया तेज़ाब, हालात गंभीर
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग के द्वारा जहर नहीं, बल्कि तेजाब ही पी लिया गया। बताया जा रहा है की ठाकुरनगर इलाके में रहने वाली लड़की एक युवक से प्रेम करती है। लड़की की उम्र 14 वर्ष है। और जिस लड़के से वह प्रेम करती है, वह भी नाबालिग बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ठाकुरनगर इलाके में रहने वाली लड़की एक युवक से प्रेम करती है। कुछ दिन पहले ही दोनों प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद जब परिजनों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई, तब पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया। जिसके बाद शनिवार शाम अचानक लड़की ने अपने कमरे में जाकर तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के कारण लड़की की हालत खराब होने से वह चिल्लाने लगी। परिजन लड़की की आवाज सुनते ही उसके कमरे में पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले गये। फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल