UKSSSC: युवाओं के लिए बड़ी खबर; समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी,….जानें कब होंगी परीक्षाएं
UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।
आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।
किस भर्ती का विज्ञापन और परीक्षा कब
- भर्ती का नाम विज्ञापन जारी होने की तिथि प्रस्तावित परीक्षा तिथि
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 29 सितंबर 2023 26 नवंबर 2023
- स्नातक स्तरीय परीक्षा 06 अक्तूबर 2023 31 दिसंबर 2023
- इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती 13 अक्तूबर 2023 21 जनवरी 2024
- इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती 20 अक्तूबर 2023 11 फरवरी 2024
- व्यायाम प्रशिक्षक 27 अक्तूबर 2023 25 फरवरी 2024
- सहायक अध्यापक(एलटी) स्नातक भर्ती 06 नवंबर 2023 10 मार्च 2024

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!