उत्तराखंड: आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी
बागेश्वर। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में आज शुक्रवार 27 सितंबर को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है इसके आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को जनपद अन्तर्गत कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट /अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 27 सितंबर (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना