उत्तराखंडः प्रदेश में सभी छात्र-छात्राओं के बनेंगे आयुष्मान कार्ड…
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सभी की आभा आईडी भी बनाई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में स्वास्थ्य के साथ उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, यूकॉस्ट, यूसेक व यूसर्क के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव के तहत पूरे राज्य में सभी के कार्ड बनाए जाने हैं। ऐसे में इस वर्ग को फोकस करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान मंत्री ने आयुष्मान भव के तहत चल रहे रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत