उत्तराखंड। सीएम धामी ने दिए निर्देश, जिलों से हर दो घंटे में भेजी जाए रिपोर्ट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात के अलर्ट के चलते राज्य, जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों से हर दो घंटे में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में रिपोर्ट भेजी जाए। कोई घटना होने पर तुरंत सूचना दी जाए।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री और पर्यटक आए हुए हैं। जरूरी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराते हुए उनके रहने और भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। आइटीबीपी, सीडब्लूसी, बीआरओ, एसडीआरएफ, राजस्व व पुलिस आपसी समन्वय से काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए। यात्रियों व पर्यटकों से सावधानी रखने की अपील की जाए, मगर किसी तरह घबराहट न फैलाई जाए। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखें। बैठक में बताया गया कि अभी सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है और एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है।
बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री डा धन सिंह रावत, विधायक संजय गुप्ता, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसए मुरुगेशन, आइजी एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति व एसीइओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल समेत सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल