उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा फैसला, प्रदेश में 83.97 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कुल 83.97 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने मसूरी और रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के फिजिबिलिटी अध्ययन के लिए 3.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री बड़कोट–पौंटी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं हेलीपैड की बाउंड्री निर्माण के लिए 1.89 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
हरिद्वार जनपद के मंगलौर–रुड़की आवासीय परियोजना में मार्ग निर्माण हेतु 2.49 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के निर्माण कार्यों के एस्टीमेट के लिए 35 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि मंजूर की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्र के कोपा स्थित श्मशान घाट के निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए 80 लाख रुपये, नगर निगम कोटद्वार में एबीसी सेंटर के निर्माण के लिए 2.68 करोड़ रुपये तथा क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत देहरादून और टिहरी जनपदों के तीन विद्यालयों के निर्माण के लिए 5.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के लिए 107.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। राज्य के सभी जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संसाधनों के माध्यम से साक्षियों की परीक्षा के लिए 21 जनरेटर खरीदने हेतु 15.55 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं।
जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में बिगराबाग से चकरपुर तक मार्ग के उच्चीकरण (एक लेन से डेढ़ लेन) के लिए 9.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय यातायात और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश