उत्तराखंड: दीपावली पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में की बढ़ोतरी…

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। दीपावली पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। शासन के अनुसार, बढ़ा हुआ डीए आगामी वेतन और पेंशन के साथ देय होगा।

सरकार के इस कदम से त्योहारों के मौके पर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। वहीं वित्त विभाग जल्द ही इसके संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा।