उत्तराखंड: यहां बैराज में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के बैराज जलाशय में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रोहित पंवार निवासी स्वीत गांव, पौड़ी गढ़वाल और 28 वर्षीय नीमा देवी निवासी हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
कैसे गंगा में पहुंचे रोहित और नीमा?
पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत था और 1 मार्च को ऋषिकेश पहुंचने के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया था। दिल्ली में उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, नीमा के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीमा देवप्रयाग संगम पर नहाने के दौरान गंगा में बह गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। क्या यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है? पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग