उत्तराखंड : शासन ने एक और अधिकारी को किया सस्पेंड, जानिए कारण
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया रानीखेत में तैनात अपर निदेशक आरके सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। इस संबंध सासन ने आदेश जारी किया है।
सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं आरके सिंह को आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है। साथ ही शासन ने आयुक्त कुमाऊं को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग के निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेज कर अपर निदेशक पर सौपें गये पदीय दायित्वो का निर्वहन न करना व विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत की गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा