उत्तराखंड: यहां अंगीठी के धुंए में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई थी आग
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद में बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे। रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल