उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने दिए निर्देश, अब बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी कोविड-19 जांच व चेकिंग।
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने दूसरे देशों से उत्तराखंड आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच करने के साथ ही 14 दिन के आइसोलेशन में रखने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक भारत और उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की सूचना राज्य को भेजी जा रही है।
राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच कर 14 दिन का क्वारंटीन किया जाए। संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सीमाओं पर भी सैंपल जांच और चेकिंग की जाएगी। रविवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने कोविड के नए वेरिएंट को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों के सीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश की सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग और सैंपलिंग करने को कहा है। साथ ही जिला स्तर पर कोविड सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज