उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणा, लोकपर्व ‘इगास’ पर रहेगा अवकाश
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोकप्रिय पर्व इगास की अवकाश की घोषणा कर दी। सीएम धामी ने पहाड़ी भाषा में अपने टवीट के जरिए छुट्टी के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस इगास पर्व को हम इस बार बड़े धूमधाम से मनाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी इस परंपरा से जुड़ी रहे।

फेसबुक और ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने पहाड़ी भाषा में ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।
बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड का लोकपर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल