उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे
देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन थलीसैंण में हादसे का शिकार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पौड़ी के थैलीसेंड से देहरादून को लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार पलट गई। इस हादसे के वक़्त स्वास्थ्य मंत्री के साथ यूसीएफ चेयरमैन मातबर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी मोजूद थे। इस हादसे में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सुरक्षित बताये जा रहे हैं। घटना के वक़्त उनका स्टाफ भी उनके साथ था। घटना की वजह सड़क पर पाला होना बताया जा रहा है। जिसमें वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण में थे। जहा डॉ रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ करने के साथ साथ कॉलेज की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया था। वहीं से वह इस कार्यक्रम के बाद देहरादून को लौट रहे थे की अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल