उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, कार और मैक्स की जोरदार टक्कर में एक की मौत पांच घायल….
उत्तराखंड। टिहरी जिले के चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़ीपानी के निकट दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों की कार और मैक्स की टक्कर हो गई। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और गाजियाबाद से चार पर्यटक घूमने के लिये टिहरी आये थे, वह शनिवार सुबह चंबा से चंबा से धनोल्टी की तरफ जा रहे थे, इस दौरान जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय वह सामने से आ रही मैक्स से भिड़ गए। जिससे पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर चंबा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।
वहां डाक्टर ने कार चालक तुषार पांडेय (29) निवासी पालम दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। वही कार में सवार बंटी (28) पुत्र अनिल मिश्रा निवासी बदरपुर दिल्ली, विकास बिष्ट (28) पुत्र आनंद सिंह निवासी राजनगर गाजियाबाद यूपी, बृजकिशोर (32) पुत्र कप्तान सिंह निवासी महिपालपुर दिल्ली और मैक्स सवार किशोरी लाल (42) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (36) निवासी नगुधार कुडियाल गांव टिहरी घायल हो गए।
पांचों घायलों को 108 की सहायता से चंबा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
चंबा थानाध्यक्ष एलपीएस बुटोला ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। तीन घायलों को एम्स रेफर किया गया है। मैक्स सवार घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत