उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 24 से 28 नवंबर तक होंगी वन विभाग से जुड़ी मुख्य परीक्षाएं

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF), लॉगिंग अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त मुख्य परीक्षा-2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक केवल एक केंद्र — परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार (केंद्र कोड 101) पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (10 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी —
पहला सत्र सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार —

24 नवंबर: सामान्य हिन्दी और सामान्य अंग्रेजी

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (10 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

25 नवंबर: सामान्य ज्ञान और पर्यावरणीय विज्ञान

26 से 28 नवंबर: वानिकी, कृषि, सिविल, कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन अभियांत्रिकी, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान और भू-विज्ञान जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल अभियांत्रिकी (कृषि, सिविल, रसायन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर) तथा गणित, भौतिकी और सांख्यिकी के प्रश्नपत्रों में ही नॉन-प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग अनुमति प्राप्त होगा। अन्य प्रश्नपत्रों में कैलकुलेटर लाना प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (10 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 9 नवंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड