उत्तराखंडः राज्य में अगले 4 दिन भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, आज इन जिलों में रहे स्कूल बंद

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 4 दिन भारी वर्षा के आसार हैं। कुमाऊं में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा कही-कही आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। बरसात को देखते हुए आज राज्य के 4 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चंपावत, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्कूल बंद किए गए हैं मौसम विभाग ने 16 सितंबर को राज्य में ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 17 सितंबर को रेड के साथ ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 18 सितंबर को टिहरी बागेश्वर पौड़ी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि भारी बरसात के अलर्ट के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने या सड़क के बंद होने की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad