उत्तराखंड : यहां बस यात्री हुआ जहर खुरानी गिरोह का शिकार, तीस हजार की नकदी और मोबाइल लूटा
ऋषिकेश। दिल्ली से बस से घर जा रहे एक व्यक्ति को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया। जहर खुरानों ने उसके बैग में रखी ₹30000 की नकदी, मोबाइल फोन और बच्चों के कपड़े लूट कर फरार हो गए।
रविवार की सुबह राजकीय चिकित्सालय में उपचार करवा रहे जनपद पौड़ी गढ़वाल के जाखणी खाल निवासी 55 वर्षीय दिनेश पवार ने होश में आने के बाद बताया कि वह दिल्ली के निकट हरियाणा में एक ढाबे में काम करता है, कई महीने बाद छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था। खतौली में बस के रुकने के बाद उसने ढाबे में चाय पी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए आपातकालीन सेवा 108 द्वारा ऋषिकेश आईएसबीटी से उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
उसने बताया कि उसके पास ₹30000 नकदी, बच्चों के कपड़े और मोबाइल फोन ये सभी सामान एक बैग में रखा था लेकिन उसका कोई पता नहीं है। राजकीय चिकित्सालय प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। वह ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!