उत्तराखंड: यहां देर रात हुए सड़क हादसे में चाचा- भतीजे की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
अल्मोड़ा। देर रात अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत में ताड़ीखेत ब्लाक अंतर्गत हिडाम-चापड़ मोटर मार्ग में कार खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया। मृतक दोनों चाचा भतीजे बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात हिडाम- चापड़ मोटरमार्ग में भारी बारिश के बीच एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 4 लोग सवार थे हादसे में प्रकाश चंद्र (49) पुत्र शिवराम भुवन Aचंद्र(35)पुत्र बुद्धि राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक प्रकाश चंद्र और उसकी 2 साल की पुत्री माही घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भारी बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कार सवार सभी लोग ताड़ीखेत के रहने वाले थे और किसी काम से खैरना गए हुए थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिनका उपचार चल रहा है तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज