उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के फैसले का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं का आदर करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि वह लगातार पंडा और पुजारियों से मिलते आ रहे थे। उन्होंने पहले भी देवस्थानम बोर्ड के विरोध को देखते हुए पंडा पुजारी समाज से जल्द ही सुखद परिणाम आने का आश्वासन भी दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जल्द यह कैबिनेट में आकर पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा । गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट समय-समय पर राज्य सरकार को जनता की जन भावनाओं को अवगत कराते आ रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad