उत्तराखंड: यहां होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 8 युवतियों और 5 युवकों को दबोचा
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक बार फिर देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। रुड़की शहर के मलकपुर चुंगी के पास स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई में होटल से 8 युवतियों और 5 युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनमें होटल का प्रबंधक भी शामिल है।
पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि होटल की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और AHTU टीम ने संयुक्त रूप से होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल को चारों ओर से घेर लिया गया, ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके।
छापेमारी के दौरान कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में यह भी सामने आया कि होटल में न केवल ग्राहकों को कमरा और युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं, बल्कि मांग पर बाहर भी युवतियों को भेजा जाता था।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इन युवतियों की सप्लाई कहां-कहां होती थी।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और होटल व्यवसायियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर