उत्तराखंड: यहां युवक ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, बच्ची की हालत नाजुक
रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर के एक गांव में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की रात पुलिस को बताया कि उसके गांव में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल, बच्ची का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित