उत्तराखंड: यहां युवक ने महिला से की छेड़छाड़, तो जमकर हुई चप्पलों से धुनाई
हरिद्वार। शहर के जिला महिला चिकित्सालय के पास छेड़छाड़ करने पर पर एक युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। महिला के तेवर देख युवक माफी मांगने लगा, लेकिन महिला उसे लगातार चप्पलों से पीटती रही। इस घटना के बाद से युवक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय के बाहर एक महिला ने चप्पलों से युवक को जमकर पीटा। युवक के माफी मांगने के बावजूद महिला ने चप्पल से उसे लगातार पीटती रही और किसी की बीच बचाव कर उसे रोकने की भी हिम्मत नहीं हुई। महिला का कहना था कि युवक ने उसे गलत इरादे से छुआ है। महिला ने कहा कि पिछले कई दिनों से वह उसका पीछा कर रहा था। इस मामले में शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है, वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!