Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी
Uttarakhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं।
जबकि, 25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उधम सिंह नगर, चमोली और हरिद्वार में सभी सरकारी, गैर शासकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!