Uttarakhand: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून। राज्य में आज भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश के आसार है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार से राज्य में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के आठ जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहेगा। देहरादून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार जिले में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। इनके अलावा नई टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!