बिग ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हुआ निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। कल्याण सिंह उत्तरप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। बीजेपी को यूपी में स्था पित करने में उनका बड़ा योगदान है। एक बार बीजेपी से अलग होकर उन्होने अलग दल भी बना लिया था बाद में भाजपा में उनकी वापसी हुई। 89 वर्ष कल्याण सिंह ने एसजीपीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली।